हरदोई । उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पचदेवरा क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया है। युवक महिला से संबंध बनाना चाह रहता था, लेकिन महिला मना कर रही थी। दोनों में इसी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद प्रेमिका ने गुप्तांग सहित शरीर पर चाकू से कई वार किए। फिर साड़ी से उसका गला घोटकर मार डाला।
हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर में 24 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी कथित प्रेमिका और प्रेमिका के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी महिला ने युवक के संबंध बनाने की जिद करने पर साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसके गुप्तांग सहित शरीर पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पति से मिलकर महिला ने शव को पड़ोस के बंद घर के बरामदे में डाल दिया था।
जानकारी के अनुसार पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी रामनरेश ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका बेटा अजय 26 नवंबर को सुबह घर से बिना बताए कहीं चला गया था। 28 नवंबर को गांव निवासी प्रेमपाल के बंद पड़े मकान के बरामदे में 24 वर्षीय अजय सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा मिला था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के अलावा गुप्तांग पर भी चाकू से वार के निशान मिले थे। वहीं पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मृतक अजय की पत्नी शादी के कुछ समय बाद ही छोड़कर चली गई थी, क्योंकि अजय के गांव की महिला सीमा से अवैध संबंध थे। पुलिस की शक की सुई अजय की कथित प्रेमिका सीमा पर जाकर टिक गई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्ता सीमा और उसके पति कमलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सीमा ने उसकी साड़ी के फंदे से गला दबाकर और चाकू से वार कर हत्या की बात कबूली।
आरोपी सीमा ने पूछताछ में बताया कि उसके अजय से संबंध थे। सीमा ने बताया कि अजय उसके घर आया था और खाना खाकर घर में ही सो गया था। सीमा ने बताया कि अजय ने रात में उसके साथ संबंध बनाने का प्रयास किया, जिसका उसने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। इसी पर सीमा ने अपनी साड़ी से अजय का गला घोंटकर हत्या कर दी। चाकू से उसके गुप्तांग सहित शरीर पर कई वार किए, जिससे अजय की मौत हो गई। सीमा का पति कमलेश घर आया तो उसे सीमा ने सारी बात बताई। दोनों ने मिलकर अजय के शव को प्रेमपाल के घर के बरामदे में डाल दिया।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

शारीरिक संबंध बनाने को लेकर हुआ विवाद, प्रेमिका ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट कर दी हत्या
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में स्कूल से लौटते समय नदी में बहे 3 बच्चे, मौत, बिजली गिरने से दंपती की गई जान
August 23, 2026
No Comments
Read More »

तो क्या एथेनॉल से चीनी का रेट आसमान पर है? आम आदमी की थाली पर महंगाई की दोहरी मार
August 21, 2026
No Comments
Read More »

मंत्री बोले- जिले में कोई झोलाछाप नहीं, विभाग का आदेश- पहचान कर कार्रवाई करो
August 20, 2026
No Comments
Read More »

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »

This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


