March 22, 2026 1:12 am

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: ‘एम्बुलेंस मैन’ पद्म श्री जितेंद्र सिंह शंटी ने AAP की जॉइन

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर BJP और कांग्रेस के कई नेता तेजी से आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो रहे हैं। उसी क्रम में आज 'एंबुलेंस मैन' के नाम से फेमस पद्म श्री जितेन्द्र सिंह शंटी AAP में शामिल हो गए हैं।। अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। आम आदमी पार्टी चीफ और दिल्ली पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व BJP विधायक जितेन्द्र सिंह शंटी का AAP में शामिल होने का ऐलान किया।

जितेंद्र सिंह शंटी की AAP में एंट्री
जितेंद्र सिंह शंटी साल 2013 में BJP से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने शंटी का आप में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पद्म श्री से सम्मानित जितेन्द्र सिंह शंटी कोरोना महामारी के दौरान बड़े पैमाने पर लोगों की सहायता करने की वजह से वह एम्बुलेंस मैन के नाम से भी जाने जाते हैं।

बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज
दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले दिल्ली का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने खुद चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी हैं। वहीं BJP भी मजबूती से चुनावी रण में कूद गई है। कांग्रेस भी अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अपना जनसंपर्क बढ़ा रहे हैं। दिल्ली में मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। BJP और आप के बीच जुबानी जंग तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने भी आप के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है और अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हैं।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!