नई दिल्ली । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी दिल्ली की जनता के सहयोग और समर्थन से 2025 में सत्ता में आ जाती है, तो राजधानी में पुनर्वास कॉलोनी के लाखों लोगों को मालिकाना हक देने का काम किया जाएगा। आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि दोनों ही पार्टियों की अनदेखी और निष्क्रियता के चलते दशकों से पुनर्वास कॉलोनियों में रह रहे लोग दयनीय परिस्थितियों में जीने को मजबूर हैं। अब अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो इन गरीब लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए क्रांतिकारी कदम उठाएगी। बता दें इन दिनों दिल्ली कांग्रेस की ओर से न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इससे पहले कांग्रेस की तरफ से घोषणा की गई कि अगर वह सत्ता में आते हैं तो दिल्लीवालों को 400 यूनिट फ्री बिजली देंगे। देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान लोगों की पीड़ा सुनने और दिल्ली की पुनर्वासित कॉलोनियों की दयनीय हालात देखने के बाद महसूस हुआ कि गरीब लोग नकरीय जीवन जी रहे है, जबकि लोकतंत्र में सबको बराबर अधिकार है। उन्होंने कहा कि पुनर्वास कॉलोनियों में रहने वाले लोग मूल सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। कांग्रेस की ओर से पुनर्वासित कॉलोनियां के लोग मालिकाना हक मिलने के बाद यहां खरीद फरोख्त कर सकते हैं। साथ ही बच्चों की शिक्षा और शादी-ब्याह कराने में मालिकाना हक होने पर लोन भी मिल सकेगा। कांग्रेस गरीब बस्तियों के बच्चों के लिए शिक्षा के बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएगी और नजदीक स्कूल भी खोलने के लिए योजना तैयार करेगी। देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 11 सालों में अरविन्द केजरीवाल पुनर्वास कॉलोनियों के गरीब लोगों से हर बार झूठे और खोखले वादे करके वोट तो हासिल करते हैं, लेकिन उन्हें पलट कर आज तक नहीं देखा। यही हालात बीजेपी की है, वो निगम चुनावों, विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों में मोदी के नाम पर वोट तो मांगते है, लेकिन मलीन, झुग्गी, पुनर्वास कॉलोनियों के लोगों का जीवन सुधारने के लिए योजनाओं को अमली जामा पहनाने में नाकाम साबित रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

दिल्ली चुनाव से पहले देवेंद्र यादव ने भरी हुंकार
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
