March 21, 2026 11:54 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने बाबासाहेब आंबेडकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, देश के लिए उनके योगदान को याद किया

संसद भवन लॉन में 69वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर डॉ. बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पीएम मोदी और खरगे ने कुछ खास अंदाज में एक दूसरे का स्वागत किया। दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और किसी भी ठहाके लगाकर हंसते हुए दिखाई दिए।  

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज जब देश उनके योगदान को याद कर रहा है तो वे उनकी दृष्टि को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराते हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ कहा, 'महापरिनिर्वाण दिवस पर, हम अपने संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को नमन करते हैं। समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. आंबेडकर का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहा है। आज जब हम उनके योगदान को याद कर रहे हैं, हम उनकी दृष्टि को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराते हैं। प्रधानमंत्री ने इस पोस्ट के साथ ही इस साल की शुरुआत में मुंबई में चैत्य भूमि की अपनी यात्रा से जुड़ी एक तस्वीर भी साझा की और लिखा, 'जय भीम'।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीआर आंबेडकर के आदर्शों और उनके सर्वोत्तम योगदान भारत के संविधान की रक्षा, सुरक्षा और संरक्षण की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा, 'बाबासाहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर हम संविधान और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया।

छह दिसंबर को मनाई जाती है पुण्यतिथि
आंबेडकर की पुण्यतिथि हर वर्ष छह दिसंबर को मनाई जाती है। इसे ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। बाबासाहेब आंबेडकर का निधन छह दिसंबर, 1956 को नयी दिल्ली में हुआ था।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!