लखनऊ। यूपी में आए दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’ की घटनाएं हो रही हैं। अब इसको लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ‘एक्स’ पर डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो रहे लोगों को न्याय मिलने की बात लिखी। साथ ही भाजपा सरकार के डिजिटल इंडिया के नारे को लेकर सरकार को निशाने पर लिया। सपा मुखिया ने एक्स पर लिखा कि झूठा थाना बनाकर, दिखाकर और लोगों को धमकाकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ किया जा रहा है। नकली वर्दी में पुलिस बनकर धमकाया जा रहा है। लोगों से ऑनलाइन पैसे की वसूली की जा रही है।
उन्होंने नोएडा और लखनऊ की घटनाओं का भी जिक्र किया। लिखा कि यूपी की सच्ची पुलिस से अपील है कि नोएडा में ठगे गए परिवार का पैसा वापस कराए। ठगों को गिरफ्तार करे। नहीं तो जनता ‘डिजिटल हैं… तो अनसेफ हैं’ का नारा देगी। इतना ही नहीं सपा मुखिया ने कई सवाल भी लिखे। सवालों के जरिए भाजपा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा कि यह सवाल जनता पूछ रही है। जब पैसा एक खाते से ट्रांसफर होकर किसी दूसरे खाते में ऑनलाइन जा रहा है, तो फिर क्यों नहीं पकड़ा जा रहा है? जिसके एकाउंट में जा रहा है, क्या सरकार के पास उसका कोई केवाईसी नहीं है? आम जनता को बार-बार केवाईसी के लिए दौड़ाया जाता है, अपराधियों को क्या पूरी छूट है? ऐसी घटनाएं भाजपा राज में ही क्यों हो रही हैं? ये कोई बहुत बड़ी सरकारी मिलीभगत का गोरखधंधा चल रहा है क्या?
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

डिजिटल अरेस्ट को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
