March 21, 2026 7:38 am

जेवर एयरपोर्ट की ट्रायल उड़ान, दिल्ली से उड़ान भरकर 10 मिनट में पहुंचेगा विमान

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज पहली बार फ्लाइट लैंड करेगी. एयरपोर्ट पर सुरक्षा से जुड़े सभी ट्रायल पूरे हो चुके हैं. पहली लैंडिंग के साथ ही जेवर एयरपोर्ट कॉमर्शियल सेवाओं के लिए तैयार हो जाएगा. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने सभी सुरक्षा जांच के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की पहली लैंडिंग की इजाजत दी है.

DGCA ने इस एयरपोर्ट का परीक्षण किया था, जिसके बाद हरी झंडी मिलने के बाद आज सुबह 11 बजे यहां पहले विमान की लैंडिंग कराई जाएगी. ये विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) से उड़ान भरने के बाद 10 मिनट में जेवर एयरपोर्ट पहुंच जाएगा. जेवर एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान आसमान में ही 1.5 से 2 घंटे तक चक्कर लाएगा.

जेवर एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान के पायलट और ATC के बीच बारीकी से ध्यान रखा जाएगा. सभी तरह की सुरक्षा जांच के बाद हरी झंडी मिलने पर विमान रनवे पर लैंड करेगा. आज का ट्रायल सफल होने पर अप्रैल से जेवर एयरपोर्ट को कॉमर्शियल उड़ानों के लिए खोल दिया जाएगा. आज लैंडिंग करने वाली फ्लाइट में कोई यात्री नहीं होंगे. विमान में सिर्फ चालक दल के सदस्य ही रहेंगे.

जेवर एयरपोर्ट के रनवे को काफी खास तरह से बनाया गया है. रनवे को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख एयरपोर्ट अथॉरिटी के सहयोग से बनाया गया है. जेवर एयरपोर्ट का रनवे करीब 3.9 किलोमीटर लंबा है. इसे 10 से 28 तक की संख्या दी गई है. एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ स्नेलमैन का कहना है कि आज का ट्रायल सफल रहता है तो फिर किसी और वैलिडेशन की जरूरत नहीं होगी.

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!