March 21, 2026 4:38 am

कार दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा घायल, महिला चालक कार छोड़कर फरार

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के ग्राम बेलकोटा के पास शनिवार की रात कार की टक्कर में दो बाइक सवार घायल हो गए। जशपुर जिले के ग्राम कंचनडीह निवासी सुनील राम पुत्र नागेश्वर राम (25) की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में घायल मृतक के चचेरे भाई आशीष को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

कार छोड़कर महिला चालक भाग गई

जानकारी के अनुसार सुनील राम पुत्र नागेश्वर राम उम्र 25 वर्ष जशपुर जिले के ग्राम कंचनडीह का निवासी था। वह शनिवार को अपने चचेरे भाई आशीष के साथ बाइक से ग्राम सिलसिला जा रहा था।

रास्ते में ग्राम बेलकोटा के पास एक महिला कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद महिला चालक कार छोड़कर भाग गई। यहां घायलों को शांतिपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। आशीष का इलाज आईसीयू में चल रहा है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!