March 21, 2026 3:17 am

कॉलेज परिसर में गर्ल्स स्टूडेंट पर 5 छात्रों का कमेंट, एक गिरफ्तार, बाकी 4 आरोपियों की तलाश जारी

पटना: पटना के दानापुर के खगौल से एक कॉलेज छात्रा के साथ छेड़खानी का सामाने आया है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसके परिवार वालों पर भी हमला कर दिया, जब वे उसकी मदद के लिए कॉलेज आए थे। वहीं, छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, खगौल के एक कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कुछ लड़कों ने छेड़खानी की। ये लड़के उसी कॉलेज के छात्र थे। छात्रा ने अपने भाई और पिता को फोन करके बुलाया। जब उसके परिवार वाले कॉलेज पहुंचे, तो आरोपी लड़कों ने अपने 15-20 दोस्तों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। पीड़ित छात्रा ने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसी कॉलेज के पांच छात्रों ने उसके साथ छेड़खानी की। डरी हुई छात्रा ने तुरंत अपने भाई और पिता को फोन किया। परिस्थिति तब और बिगड़ गई जब आरोपी छात्रों ने अपने 15-20 दोस्तों को बुला लिया और उसके भाई और पिता के साथ मारपीट कर लगे।

एक आरोपित छात्र गिरफ्तार
इसके बाद छात्रा और उसके परिवार ने तुरंत खगौल थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर पांचों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अनुराग नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

कॉलेज में सुरक्षा की मांग कर रहे परिजन
वहीं, इस घटना से इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग कॉलेजों में सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की मांग कर रहे हैं। दानापुर ASP ने कहा कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!