March 21, 2026 4:45 am

बदायूं के मुजरिया में खेत के पास महिला का शव मिला, दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या की आशंका जताई

मुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव नगला भिंड में खेत की ओर झाड़ियों के पास एक महिला का शव देख सनसनी फैल गई। गांव के लोगों तक जानकारी पहुंची तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर सीओ व मुजरिया इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। जांच में हत्या की आशंका लग रही है। महिला का शव होने के चलते महिला पुलिस कर्मियों को बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। कहीं कोई चोट का निशान नहीं मिला। शव देख आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।

गांव नगला भिंड निवासी हरी सिंह रविवार को सुबह जंगल के रास्ते अपने खेत जा रहे थे। वहां मिर्च के खेत में एक महिला के शव देख वह घबरा गए। उन्होंने आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को बताया। इस पर कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सहसवान सीओ और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर महिला के शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं पहचान सका। इसके बाद आसपास के गांव के लोगों को बुलाकर महिला का चेहरा दिखाया गया, लेकिन सभी ने पहचानने से इनकार कर दिया।

दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या की आशंका
शव की हालत देख आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के थानों और जिलों को शव की फोटो भेज कर पहचान कराने की कोशिश की है। लेकिन देर रात तक शव की पहचान नहीं हो सकी। सीओ ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अब तक पहचान नहीं हो सकी है। आशंका है कि हत्या के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया। सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगी।

खुल पड़े थे कपड़े 
महिला ने साड़ी के साथ स्वेटर भी पहना हुआ था, लेकिन जब शव मिला तो उसकी साड़ी ऊपर थी और स्वेटर भी खुला हुआ था। इंस्पेक्टर ने बताया कि शरीर पर कोई विशेष चोट के निशान नहीं है। हल्की खरोंच हैं, जो विवाद या बचाव करने में लगने की आशंका है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!