March 21, 2026 1:53 am

पातालकोट एक्सप्रेस के ट्रेन नंबर और समय में बदलाव

भोपाल रेल मंडल: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और यात्रा समय को कम करने के लिए पातालकोट एक्सप्रेस के ट्रेन नंबर और समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव 1 मार्च 2025 से प्रभावी होगा।

अब फिरोजपुर-सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14624/14623 की जगह ट्रेन संख्या 20424/20423 फिरोजपुर-सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। 

साथ ही, ट्रेन संख्या 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस का यात्रा समय 27 घंटे 05 मिनट से घटाकर 26 घंटे 10 मिनट कर दिया गया है। वहीं, ट्रेन संख्या 20423 सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस का यात्रा समय 27 घंटे 40 मिनट से घटाकर 27 घंटे 05 मिनट कर दिया गया है।

भोपाल मंडल के तहत आने वाले स्टेशनों पर दोनों ट्रेनों का संशोधित समय भी जारी किया गया है। ट्रेन संख्या 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस फिरोजपुर कैंट से सुबह 04:10 बजे प्रस्थान करेगी और बीना (19:55/20:00), गंज बासौदा (20:31/20:33), विदिशा (20:58/21:00), भोपाल (21:50/21:55), रानी कमलापति (22:08/22:10), नर्मदापुरम (23:06/23:08), इटारसी (23:45/23:55) होते हुए अगले दिन 06:20 बजे सिवनी पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 20423 सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस सिवनी से सुबह 08:20 बजे प्रस्थान करेगी और इटारसी (14:35/14:45), नर्मदापुरम (15:03/15:05), रानी कमलापति (16:18/16:20), भोपाल (16:35/16:40), विदिशा (17:26/17:28), गंज बासौदा (17:55/17:57), बीना (19:05/19:10) होते हुए अगले दिन सुबह 11:25 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

यह बदलाव यात्रियों की यात्रा को तेज, सुविधाजनक और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!