भोपाल। राजधानी के अरेरा हिल्स थाना इलाके में अपनी मां के गले पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती महिला की हालत में लगातार सुधार होने से उसकी हालत पूरी तरह खतरे से बाहर बताई गई है। आरोपी बेटा मां के बिना बताए कहीं भी आने-जाने से नाराज रहता था। इसी बात को लेकर उसने गुस्से में ब्लेड से गले पर वार किया था। आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक भीम नगर अरेरा हिल्स में परिवार सहित रहने वाला दीपक काले (33) पुताई का काम करता है। उसने बताया कि बीती 6 दिसंबर की सुबह वह मिसरोद क्षेत्र में अपने काम पर चला गया था। उसी दिन राहुल नगर में रहने वाले उसके मामा के बेटे शिवम की शादी का कार्यक्रम था। रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिये दीपक की मां शांता बाई, पिता प्रकाश काले, छोटा भाई बाबू उर्फ दशरथ (29) और पत्नी संगीता तथा बच्चे राहुल नगर गए हुए थे। रात करीब साढ़े 8 बजे छोटे भाई दशरथ की दीपक से फोन पर बातचीत हुई तब उसने बताया कि मां राहुल नगर में मामा के घर पर नहीं हैं। दीपक ने अपने पड़ोसी मनोहर को फोन लगाकर मॉ के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसकी मां घर के सामने बैठी हैं। बाद में दीपक मिसरोद से काम के बाद मामा के घर गया और वहॉ से पत्नी संगीता और बच्चों को लेकर साथ रात करीब 10 बजे अपने घर भीम नगर लौट आया। घर आकर देखा तो उसकी मां शांता घर के किचिन वाले कमरे में जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ी हैं। उसके गले पर किसी धारदार चीज से कटे हुए का घाव था, जिसमें से लगातार खून बह रहा था। वहीं मां के पास छोटा भाई दशरथ भी बैठा था। उसके हाथ व कपड़ों पर भी खून लगा देख उसने दशरथ से पूछताछ की। दशरथ ने उससे कहा कि मॉ आये दिन घर पर बिना बताए हर कहीं चली जाती है। आज भी मामा के घर शादी के कार्यक्रम से बिना बताए घर आ गई थीं। वह मॉ की इस तरह की हरकतो से बहुत परेशान हो गया है, इसी बात को लेकर उसका मॉ से विवाद हुआ था, और उसने गुस्से में आकर उसे ब्लेड से मारा है। दीपक ने फौरन ही मां को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दशरथ को घर से गिरफ्तार कर लिया था।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

मॉ के गले पर ब्लेड से वार करने वाला बेटा गया जेल
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


