भोपाल। पिपलानी थाना इलाके में स्थित नीरजा नगर में पल्स पोलिया अभियान के तहत बच्चों को दवा पिलाने पहुंची महिला एएनएम के साथ दुर्व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है। महिला एएनएम का आरोप है कि एक व्यक्ति शाम के समय पहुंचा जिससे उन्होनें इतना कहा की सुबह से दवाई पिलाने के सभी को बुलाया जा रहा है, और आप शाम को आ रहे है। इस बात को लेकर आया व्यक्ति ने उनके साथ अभद्रता की, विवाद के दौरान महिला एएनएम का मोबाइल गिरकर टूट गया। पुलिस के अनुसार कमला नगर, पिपलानी में रहने वाली रीता कौरव (31) ने अपनी शिकायत में बताया की वह स्वास्थ्य विभाग में एएनएम हैं। रविवार को उनकी ड्यूटी पल्स पोलियो अभियान में नीरजा नगर में थी। वे बच्चों को दवाई पिलाने के साथ ही मोहल्ले में घूमकर लोगों को अपने बच्चों को दवाई पिलवाने की भी अपील कर रही थी। शाम को काम का समय समाप्त होने पर जब वह घर जाने की तैयारी कर रही थी, उसी समय इलाके में रहने वाले सुमित घोगरकर अपने बच्चे को दवाई पिलाने पहुंचे। रीता ने उनसे कहा कि सुबह से दवा पिला रहे हैं और लोगों बुला रहे हैं, आप इतनी देर से आ रहे है। उनकी बात सुनते ही सुमित ने उनसे विवाद करते हुए दुर्व्यवहार करना शुरु कर दिया। रीता ने उसके अपशब्द बोले जाने पर विरोध करते हुए ऐसा न कहने को कहा तब विवाद बढ़ गया। इस बीच एएनएम का मोबाइल नीचे गिरकर टूट गया। बाद में थाने पहुंची महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

बच्चों को दवा पिलाने पहुंची महिला एएनएम से दुर्व्यवहार
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
