नई दिल्ली। दिल्ली में फरवरी 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी हो या बीजेपी-कांग्रेस, सभी दलों के नेता लोगों से संपर्क करने में जुट गए हैं। इस बीच दिल्ली में गठबंधन के सभी कयासों पर विराम लग गया है। आप ने साफ कर दिया है कि वह विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेंगी किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। इससे दिल्ली विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुक़ाबला होने की संभावना है। आप सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को खड़ा करेगी।
इससे पहले दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी करने का ऐलान किया था। 70 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर आप में मंथन जारी है। आप अपने 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। इस सूची में 6 ऐसे उम्मीदवारों के नाम हैं, जो हाल ही में कांग्रेस या बीजेपी छोड़कर आप में शामिल हुए हैं। बता दें कि दूसरी पार्टियों से आप में शामिल हुए जिन 6 नेताओं को टिकट मिला है, उन्हें खुद अरविंद केजरीवाल ने पार्टी में शामिल कराया था। इनमें दो ऐसे नेता हैं, जो बीजेपी से विधायक रह चुके हैं।
बता दें कि आप ने कांग्रेस के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव में गठबंधन की पहल शुरू की थी लेकिन सहमति नहीं बन पाई जिसके बाद दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया ब्लॉक का गठबंधन जारी रहेगा लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव आप अकेले ही लड़ेगी। इससे पहले लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस ने दिल्ली और हरियाणा में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। दिल्ली में तब बीजेपी ने सातों सीटें जीती थी वहीं आप दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा में भी अपना खाता नहीं खोल पाई थी।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी आप, सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
विज्ञापन

RTI पर धारा 8 के साथ अब DPDP एक्ट की भी ढाल! कटघोरा वन विभाग के आदेश ने खड़े किए कई कानूनी सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

मध्यप्रदेश के उमरिया में रेत माफियाओं का बोलबाला, प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


