बिलासपुर । कोयला कारोबारी और भाजपा नेता के बेहद करीबी नरेंद्र कौशिक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। नरेंद्र लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। बताया जा रहा है कि मृतक से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमे कई नामचीन लोगों के नाम का जिक्र है।
बताया जा रहा है कि कोयला व्यापार में लाखों रुपये की धोखाधड़ी के कारण वे आर्थिक संकट में फंस गए थे। धोखाधड़ी करने वालों ने उनके कोयले और लोडर को बेचकर पैसे हड़प लिए थे। जिससे उसकी आवक खत्म हो गई थी और कर्ज बढ़ता जा रहा था। इसके चलते उनका कर्ज बढ़ गया और वह लगातार मानसिक दबाव में थे। मंगलवार को सरगांव में अपनी गाड़ी में बैठकर उन्होंने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या से पहले नरेंद्र ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें कुछ लोगों के नाम दर्ज हैं। नरेंद्र कौशिक बिल्हा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता के करीबी माने जाते थे। वे कोयला व्यापार से जुड़े थे और बड़े स्तर का कारोबार करते थे। सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र ने कुछ कोयला व्यापारियों और अन्य लोगों के खिलाफ लेनदेन से जुड़ी धोखाधड़ी की शिकायत सरगांव थाना, मुंगेली एसपी और आईजी तक पहुंचाई थी। घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। इस घटना के बाद कोयला व्यापार जगत में सनसनी फैल गई है। क्योंकि कई कोयला व्यापारियों को डर है कि उसके सुसाइड नोट में उनका नाम तो नहीं है।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

कोयला कारोबारी और भाजपा नेता के करीबी ने की सुसाइड, अपनी गाड़ी में बैठे बैठे खा लिया जहर
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में स्कूल से लौटते समय नदी में बहे 3 बच्चे, मौत, बिजली गिरने से दंपती की गई जान
August 23, 2026
No Comments
Read More »

तो क्या एथेनॉल से चीनी का रेट आसमान पर है? आम आदमी की थाली पर महंगाई की दोहरी मार
August 21, 2026
No Comments
Read More »

मंत्री बोले- जिले में कोई झोलाछाप नहीं, विभाग का आदेश- पहचान कर कार्रवाई करो
August 20, 2026
No Comments
Read More »

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »

Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


