बिलासपुर । रतनपुर क्षेत्र के गांवों के खेतों में करंट आने के मामले में हाईकोर्ट ने स्व संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू की है। मंगलवार को इस मामले में पावर ग्रिड और विद्युत कंपनी ने रिपोर्ट प्रस्तुत करने कोर्ट से समय लिया। अगली सुनवाई 17 जनवरी को निर्धारित की गई है। हाईटेंशन बिजली तार के कारण कई गांवों में ग्रामीणों और मवेशियों की जान को खतरा है। भयभीत ग्रामीणों ने हजारों एकड़ में खेती बंद कर दी है। इससे पूर्व इस संबंध में प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने इसे जनहित याचिका के तौर पर दर्ज किया था। इसके बाद चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने गत माह सुनवाई की। सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस ने हाईटेंशन तार बिछाने वाली सरकारी कंपनी पावर ग्रिड कार्पोरेशन और यहाँ इस काम को पूरा करने वाली कंपनी से इन जगहों पर इंजीनियरों को भेजकर पूरी जांच कराने और इसकी रिपोर्ट व्यक्तिगत शपथपत्र पर कोर्ट में प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। केंद्र शासन की ओर से कहा गया कि, हमने पावर ग्रिड को सिर्फ लायसेंस दिया है। उन्होंने अगर कहा होता तो हम इस जगह पर पहले सर्वे कराकर जांच रिपोर्ट जारी करते। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि, आप सिर्फ लायसेंस देकर जवाबदारी से नहीं बच सकते।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

खेतों में करंट, पॉवर ग्रिड और विद्युत कंपनी ने जवाब प्रस्तुत करने लिया समय
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में स्कूल से लौटते समय नदी में बहे 3 बच्चे, मौत, बिजली गिरने से दंपती की गई जान
August 23, 2026
No Comments
Read More »

तो क्या एथेनॉल से चीनी का रेट आसमान पर है? आम आदमी की थाली पर महंगाई की दोहरी मार
August 21, 2026
No Comments
Read More »

मंत्री बोले- जिले में कोई झोलाछाप नहीं, विभाग का आदेश- पहचान कर कार्रवाई करो
August 20, 2026
No Comments
Read More »

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »

Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


