September 1, 2026 10:59 am

हसदेव एरिया में सिविल कार्यों पर गंभीर सवाल, करोड़ों के भुगतान की जांच की मांग—वर्षों से जमे अधिकारियों के ट्रांसफर की उठी मांग

अब्दुल सलाम क़ादरी-एडिटर इन चीफ

मनेन्द्रगढ़/खोंगापानी। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के हसदेव एरिया के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के नाम पर किए जा रहे कथित भुगतान को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जिन कार्यों का मौके पर वास्तविक रूप से निष्पादन नहीं हुआ, उनके नाम पर भी भुगतान किए जाने की आशंका है।

मामला इसलिए भी गंभीर बताया जा रहा है क्योंकि सामने आए दस्तावेजों में अलग-अलग सिविल कार्यों के लिए बड़ी मात्रा में मात्रा (Quantity), दर (Rate) और कुल राशि दर्ज है। उदाहरण के तौर पर दस्तावेज में कई मदों में लाखों रुपये के कार्य दर्ज दिखाई दे रहे हैं।

कुछ दस्तावेजों में लाखों के कार्य दर्ज..

18 अक्टूबर 2024 दिनांक वाले दस्तावेज में NIT No. GM/HSD/C/e-Tender/24-25/57 दर्ज है। इसमें सिविल कार्यों की विभिन्न मदें दिखाई देती हैं। दस्तावेज के अनुसार कुछ मदों में:

Cement concrete work — ₹12.55 लाख

Roofing/अन्य कार्य — ₹3.42 लाख

Structural steel work — ₹9.21 लाख

Shuttering/अन्य कार्य — ₹6.29 लाख

Panelled/अन्य glazing work — ₹2.22 लाख

ISI marked flush door shutters — ₹13.69 लाख

PVC door shutters — ₹4.85 लाख

PVC door frame — ₹2.66 लाख

Roof waterproofing — ₹4.34 लाख

Galvanised iron/steel sheet work — ₹90,802

Reinforced roofing work — ₹1.12 लाख

Aluminium work — ₹3.05 लाख

ऐसे दर्जनों कार्य है जिनको एक एक करके घोटालों से पर्दा हटाया जाएगा…

वास्तविकदर्जनों स्थिति का पता मौके के निरीक्षण, Measurement Book (MB), वर्क ऑर्डर, बिल-वाउचर, भुगतान रिकॉर्ड और Completion Certificate से ही लगाया जा सकता है।

सिविल डिपार्टमेंट हमारे पैरों के नीचे है”—एक स्थानीय ठेकेदार ? 

शिकायतकर्ताओं का दावा है कि संबंधित कार्यों को लेकर जब सवाल उठाए जाते हैं तो एक ठेकेदार कथित तौर पर अधिकारियों के प्रभाव का हवाला देते हुए दबंग अंदाज में जवाब देता है।

ठेकेदार द्वारा कथित रूप से यह तक कहा गया कि “हम किसी से नहीं डरते, सिविल डिपार्टमेंट हमारे पैरों के नीचे है… जो छापना है छापो, और घोटाला करेंगे।”

विजिलेंस में शिकायत के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं?

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि हसदेव एरिया के सिविल विभाग में कथित अनियमितताओं को लेकर विजिलेंस सहित संबंधित अधिकारियों को शिकायतें भेजी जा चुकी हैं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

आरोप है कि इस मामले में पहले भी एक नहीं बल्कि दर्जनों खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं, बावजूद इसके संबंधित व्यवस्था में कोई बड़ा बदलाव दिखाई नहीं दे रहा।

वर्षों से एक ही जगह जमे अधिकारियों के ट्रांसफर की मांग

मामले में अब हसदेव एरिया के सिविल विभाग में लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग उठ रही है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक ही स्थान पर लंबे समय तक पदस्थ रहने के कारण अधिकारियों, ठेकेदारों और संबंधित एजेंसियों के बीच ऐसी व्यवस्था बन गई है, जिसकी स्वतंत्र जांच जरूरी है।

SECL प्रबंधन से 7 सवाल

1. हसदेव एरिया में जिन कार्यों का भुगतान किया गया, उनका भौतिक सत्यापन किस अधिकारी ने किया?

2. संबंधित कार्यों की Measurement Book (MB) कहां है?

3. प्रत्येक कार्य के वर्क ऑर्डर और Completion Certificate उपलब्ध हैं या नहीं?

4. भुगतान से पहले किस अधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता और मात्रा प्रमाणित की?

5. क्या किसी स्वतंत्र एजेंसी से इन कार्यों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराया गया?

6. लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों के ट्रांसफर पर प्रबंधन ने क्या निर्णय लिया?

7. Secl विजिलेंस को मिली शिकायतों पर विजिएलेन्स ने अब तक क्या कार्रवाई की?

SECL की आधिकारिक निविदा व्यवस्था में हसदेव एरिया के सिविल कार्यों से संबंधित निविदाएं प्रकाशित होती हैं और संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जा सकती है।

अब बड़ा सवाल यह है कि कागजों में दर्ज इन कार्यों में से कितने कार्य वास्तव में जमीन पर हुए और कितने केवल फाइलों तक सीमित रहे? यदि SECL प्रबंधन इन कार्यों का स्वतंत्र भौतिक सत्यापन कराए और MB से लेकर भुगतान तक का रिकॉर्ड सार्वजनिक करे, तो आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकती है।

अगली खबर कल ……

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!