नई दिल्ली । दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख और पूर्व् सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं को 1,000 रुपये मासिक मानदेय देने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत पंजीकरण जल्द शुरू होगा। आप के पदयात्रा अभियान के दौरान योजना के बारे में केजरीवाल ने कहा कि आवेदक महिला दिल्ली की पंजीकृत मतदाता होनी चाहिए। मार्च में प्रस्तुत वित्त वर्ष 2024-25 के अपने बजट में आप नीत सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी, जिसमें 2,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रति माह भुगतान करने का वादा किया गया।
पदयात्रा में केजरीवाल ने महिलाओं से कहा, ‘‘मैं आपके लिए काम कर रहा हूं…जल्द ही आपके खातों में 1,000 रुपये (प्रति माह) जमा हो जाएंगे। योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होगी। लेकिन केवल एक शर्त है।
आवेदक को दिल्ली में पंजीकृत मतदाता होना चाहिए। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी की 22 राज्यों में सरकारें हैं, फिर भी यह इनमें से किसी भी राज्य में लोगों को मुफ्त और निर्बाध बिजली, अच्छे स्कूल या गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में असमर्थ है। केजरीवाल ने आप नीत सरकार द्वारा दी जा रही छह मुफ्त सुविधाओं पर केंद्रित किया है। इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने की कोशिश करते हुए केजरीवाल ने कहा कि विपक्षी पार्टी जिसे ‘‘मुफ्त रेवड़ी’’ कह रही है, वह कुछ और नहीं बल्कि लोगों को उनके ही टैक्स के पैसे से दी जा रही मुफ्त सुविधाएं हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

केजरीवाल का महिला कार्ड………जल्द शुरु होगा पंजीकरण, खाते में आएंगें हर माह 1000 रुपये
विज्ञापन

RTI पर धारा 8 के साथ अब DPDP एक्ट की भी ढाल! कटघोरा वन विभाग के आदेश ने खड़े किए कई कानूनी सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

मध्यप्रदेश के उमरिया में रेत माफियाओं का बोलबाला, प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


