प्रयागराज। उप्र की संगम नगरी प्रयागराज एक बार फिर विश्व से सबसे बड़े मानवीय समागम और सनातन संस्कृति के सबसे बड़े आयोजन महाकुम्भ 2025 का साक्षी बनने जा रहा है। दुनिया के कोने-कोने से 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के महाकुम्भ में आने का अनुमान है। मुख्यमंत्री महाकुम्भ को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते। उनके विजन और मार्गदर्शन के मुताबिक मेला प्राधिकरण और अन्य सभी विभाग महाकुम्भ की तैयारियों में पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्यरत हैं। 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुम्भ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण और उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं प्रयागराज आ रहे हैं। इस अवसर पर वो मेला क्षेत्र में बने केंद्रीय हॉस्पिटल और खोया पाया केंद्र का उद्घाटन व अन्य निर्माणाधीन प्रोजेक्टस का निरीक्षण भी करेंगे।
महाकुम्भ 2025, 13 जनवरी पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ शुरू होगा। इसके पहले महाकुम्भ मेला नगरी के साथ-साथ प्रयागराज शहर में भी कई स्थाई व अस्थाई निर्माण कार्य हो रहे हैं। मेला प्राधिकरण के साथ-साथ, नगर निगम, पीडब्लूडी, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, राज्य सेतु निगम व अन्य कई विभागों के निर्माण कार्य प्रयागराज में चल रहे हैं। इनमें से कई कार्य पूरे हो चुके हैं और कई अंतिम दौर में है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ स्वयं महाकुम्भ के इन निर्माण कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा करने प्रयागराज आ रहे हैं। पीएम मोदी के आगमन से पूर्व सीएम योगी का प्रयागराज दौरा संभावित है। इस अवसर पर वो मेला क्षेत्र में बन रहे केंद्रीय हॉस्पिटल, खोया-पाया केंद्र और सेक्टर-1 में बन रहे पब्लिक एकमोडेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह महाकुम्भ क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही परेड ग्राउंड में बने पुलिस लाइन में महाकुम्भ के लिए आए पुलिस कर्मियों को भी सम्बोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 दिसंबर को संभावित प्रयागराज यात्रा से पहले सीएम योगी का प्रयागराज का ये दूसरा दौरा होगा। सीएम योगी अपने इस दौरे पर प्रयागराज में बन रहे 6 लेन गंगा सेतु का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वो शहर के अंदर बन रहे अलोपीबाग फ्लाई ओवर की कार्य प्रगति का निरीक्षण और समीक्षा करेंगे। मेला क्षेत्र में संबोधन और उद्धाटन कार्य के बाद गंगा रिवर फ्रंट रोड, झूंसी का निरीक्षण कर सकते हैं। साथ ही अरैल बंधा रोड, त्रिवेणी पुष्प, फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन करने की भी संभावना है। इसके साथ ही वह अरैल क्षेत्र में नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे शिवालय पार्क का भी निरीक्षण करने जा सकते हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

महाकुम्भ 2025-मुख्यमंत्री कर सकते हैं महाकुम्भ मेला क्षेत्र में बने केंद्रीय हॉस्पिटल और खोया पाया केंद्र का उद्घाटन
विज्ञापन

RTI पर धारा 8 के साथ अब DPDP एक्ट की भी ढाल! कटघोरा वन विभाग के आदेश ने खड़े किए कई कानूनी सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

मध्यप्रदेश के उमरिया में रेत माफियाओं का बोलबाला, प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


