रायपुर। रायपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 94 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार ठगी के मामलों में तेजी से कार्रवाई की जा रही है, और साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को पकड़ने की मुहिम चल रही है। प्रार्थी आशीष कृष्णानी ने देवेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि शेयर ट्रेडिंग के नाम पर उनसे 94 लाख रुपए की ठगी की गई। इस शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 322/24 के तहत धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया और विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपा गया। जांच के दौरान पुलिस ने पता लगाया कि इस ठगी में शामिल आरोपी का नाम अब्दुल रहमान मुल्ला (42 वर्ष), निवासी काशीपुर, साउथ 24 परगना, पश्चिम बंगाल है। आरोपी को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। आरोपी ने भाई-भाई इंटरप्राइजेस नामक फर्जी फर्म बनाकर बैंक खाता खोला था और ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते से अब तक 24 लाख रुपए फ्रीज कर लिए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पर देश के पांच अलग-अलग राज्यों में ठगी के मामले दर्ज हैं। आरोपी केवल 12वीं तक पढ़ा है और ठेकेदारी के कार्य के बहाने ठगी करता था।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 94 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में स्कूल से लौटते समय नदी में बहे 3 बच्चे, मौत, बिजली गिरने से दंपती की गई जान
August 23, 2026
No Comments
Read More »

तो क्या एथेनॉल से चीनी का रेट आसमान पर है? आम आदमी की थाली पर महंगाई की दोहरी मार
August 21, 2026
No Comments
Read More »

मंत्री बोले- जिले में कोई झोलाछाप नहीं, विभाग का आदेश- पहचान कर कार्रवाई करो
August 20, 2026
No Comments
Read More »

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »

Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


