नई दिल्ली । हिमालय पर्वतमाला के गंगा और सिंधु नदी बेसिन इलाकों में बर्फ का स्तर (स्नोकवर) छह सालों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही गंगा नदी बेसिन में भी स्नोकवर पिछले साल की तुलना में 40 फीसदी तक कम है। इसरो के आंकड़ों के मुताबिक सिंधु नदी बेसिन में भी स्नोकवर 10 से 20 फीसदी तक कम है। यह स्थिति इस वर्ष दिसंबर महीने में अच्छी सर्दी की संभावना को कम कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सर्दी के मौसम में बर्फ का स्तर घटता-बढ़ता रहता है क्यूंकि हर हफ्ते बर्फबारी के एक-दो दौर आते हैं। लेकिन इस बार मानसून खत्म होने के बाद आए सभी पश्चिमी विक्षोभ कमजोर थे या हिमालय के उत्तर की तरफ से निकल गए। इसके चलते बर्फबारी कम हुई। जिस वजह से दो महीनों में बर्फ का स्तर जितना बढ़ना चाहिए था, वह नहीं बढ़ा। हिमालय से आने वाली उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से ही उत्तर से मध्य भारत के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ती है। सीजन में जितने अधिक सक्रिय और लंबे पश्चिमी विक्षोभ आते हैं, उतनी अधिक सर्दी पड़ती है। इस बार उत्तर से मध्य भारत तक सभी राज्यों में औसत तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। स्काईमेट के एक वैज्ञानिक ने बताया कि आईएमडी समेत कई मौसमी मॉडल्स ने संकेत दिए हैं कि दिसंबर में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। इसका मतलब है कि पश्चिमी विक्षोभ कम आएंगे और कम ही सक्रिय रहेंगे। संभावना है कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते में अच्छी सर्दी महसूस हो। हिमालय पर्वतमाला के बर्फ का स्तर निचले स्तर पर है और इसकी वजह से दिसंबर में अच्छी सर्दी की संभावना कम है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान दिसंबर महीने में सामान्य से अधिक रह सकता है।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

हिमालय पर्वतमाला में बर्फ का स्तर छह साल के सबसे निचले स्तर पर
विज्ञापन

RTI पर धारा 8 के साथ अब DPDP एक्ट की भी ढाल! कटघोरा वन विभाग के आदेश ने खड़े किए कई कानूनी सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

मध्यप्रदेश के उमरिया में रेत माफियाओं का बोलबाला, प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


