हाथरस । यूपी के हाथरस जिले में एक युवक ने पहले किशोरी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार किशोरी अपने घर के पास घेर में थी, तभी पीछे से युवक पहुंच गया और वारदात को अंजाम दे दिया। इस घटना के मूल में एकतरफा प्यार का मामला माना जा रहा है।
यह घटना सादाबाद क्षेत्र के एक गांव की है। इस गांव निवासी एक किशोरी कक्षा दस की छात्रा थी। उसके पिता की मौत कई साल पहले हो चुकी है। वह घर में दादा-दादी और मां के साथ रहती थी। किशोरी के बाबा ने सादाबाद कोतवाली में जो मुकदमा दर्ज कराया है, उसके मुताबिक किशोरी दोपहर को करीब दो बजे घर के पास घेर में पशुओं को चारा डालने के लिए गई थी। इस दौरान यहां पिपरामई गांव निवासी शिवम उर्फ भोला (19) पहुंचा और किशोरी के सिर से तमंचा सटाकर गोली चला दी। वहां पहुंची किशोरी की मां जब बचाने दौड़ी तो युवक ने खुद भी अपने सिर में गोली मारकर जान दे दी।
गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव अलग-अलग कुछ दूरी पर खून से लथपथ हालत में पड़े थे। दोनों के सिर से खून बह रहा था। घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में परिवार वालों से जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा, कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

युवक ने किशोरी के सिर से तमंचा सटाकर मारी गोली, फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी
विज्ञापन

RTI पर धारा 8 के साथ अब DPDP एक्ट की भी ढाल! कटघोरा वन विभाग के आदेश ने खड़े किए कई कानूनी सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

मध्यप्रदेश के उमरिया में रेत माफियाओं का बोलबाला, प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


