March 19, 2026 9:38 pm

कांग्रेस और बीजेपी को कितनी सीटें, जाने पूरा अपडेट

लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती आज सुबह से जारी है और अब कई सीटों के अंतिम नतीजे भी आने लगे हैं। अब तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा 242 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत से 30 सीट दूर है।

वहीं उसकी सहयोगी पार्टियों जेडीयू ने 14 और टीडीपी ने 16 सीटें हासिल की हैं। चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) ने 5 सीटों पर बढ़त बना रखी है। इस तरह एनडीए के सहयोगियों को मिलाकर तीसरी बार मोदी सरकार बन सकती है।

वहीं ये नतीजे विपक्ष के लिए भी खुशखबरी लेकर आया है। 10 सालों के बाद पहली बार कांग्रेस सेंचुरी की ओर बढ़ रही है तो वहीं विपक्ष भी 200 से ज्यादा सीटें ले आया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 242 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस ने 99 सीटों पर बढ़त बना रखी है। यूपी के रुझान सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं, जिसे भाजपा अपना गढ़ मानती रही है। यहां अब तक भाजपा 36 सीटों पर ही आगे है, जबकि समाजवादी पार्टी ने 33 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

बुधवार को एनडीए की बैठक होने वाली है। इसमें टीडीपी और जेडीयू भी शामिल होगी। इस बैठक में सरकार बनाने पर फैसला हो सकता है। वहीं बुधवार को ही इंडिया गठबंधन की भी बैठक होनी है। राहुल गांधी ने भी यही कहा है कि सरकार बनाने या फिर विपक्ष में बैठने को लेकर फैसला इसी में किया जाएगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि पीएण नरेंद्र मोदी और एनडीए को एक बार फिर बहुमत मिला है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। शिवसेना हमेशा एनडीए में रहेगी। पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री देश को विकास के रास्ते पर आगे ले गए हैं। यह स्पीड आगे भी जारी रहेगी।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!