भोपाल। भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित एक मल्टी में 5 साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी अतुल भालसे का डीएनए मैच हो गया है। बुधवार शाम फॉरेंसिक लैब से आई रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई। पुलिस ने अलग-अलग चार सैंपल भेजे थे। इन सभी में आरोपी का डीएनए मैच हुआ है। डीसीपी रियाज इकबाल ने बताया कि हत्या के बाद मासूम को जिस कपड़े में लपेटा गया था, उस पर मिले आरोपी के सिर के बालों का सैंपल, घटना के बाद बरामद कपड़े और तकिए पर मिले सिर के बालों का सैंपल भेजा गया था। करीब 2 महीने बाद आई चारों सैंपल की जांच रिपोर्ट में पुष्टि हो गई है। मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। शाहजहांनाबाद पुलिस को डीएनए रिपोर्ट का इंतजार था। अब पुलिस जल्द ही कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी में है। संभवतः शनिवार तक चालान पेश हो सकता है। मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी मासूम के परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ केस से जुड़े अन्य लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। अब कोर्ट में चालान पेश करना है। बता दे की मासूम 24 सितंबर को लापता हुई थी। वह दादी के पास से नीचे अपने घर किताब लेने आई थी। उसी समय सामने रहने वाले आरोपी अतुल भालसे ने मासूम को फ्लैट में खींच लिया,बाद में उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। 48 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी के बाथरूम की टंकी से मासूम का शव बरामद किया था। बेटे का साथ देने वाली मां और बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों की गिरफ्तारी की गई थी। जांच में यह भी पता चला था कि अतुल की पत्नी लंबे समय से मायके में रह रही है। आरोपी की बहन के मोबाइल से कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई थी।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

5 साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या मामला
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
