April 29, 2025 12:43 am

दिल्ली में ढही 4 मंजिला इमारत: मलबे में दबने से 4 की मौत, 15 लोगों के फंसे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के मुस्तफाबाद में भीषण हादसा हो गया। शुक्रवार (18 अप्रैल) की रात 3 बजे 4 मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई है। मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई। 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही NDRF और दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची। बचाव अभियान शुरू किया। मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जो लोग फंसे हैं उन्हें निकाल रहे हैं 
डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने कहा कि हमें सुबह 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है। लोग मलबे में फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।

सीएम ने जताया दुख

सीएम रेखा गुप्ता ने इस मामले में दुख जताते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। सीएम ने एक पस्ट कर लिखा कि मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना से मन व्यथित है। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। DDMA, NDRF, DFS समेत तमाम एजेंसियां मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।

बिल्डिंग ढहने को लेकर बोले डिप्टी स्पीकर

उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले, जब मैं चुनाव जीता था, तो मैं इस क्षेत्र में था। मैंने उस समय ही कहा था कि ये इमारत दुर्घटना का कारण बन सकती है। मैंने दिल्ली के एलजी और एमसीडी कमिश्नर से कहा है कि लापरवाही के लिए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा। पूरा मुस्तफाबाद ऐसी इमारतों से भरा हुआ है, जो नुकसान पहुंचा सकती हैं। इमारतों का निर्माण अवैध रूप से किया गया है। बिजली कंपनियां नहीं हैं। वे लोग गरीबों को बिजली कनेक्शन दे रहे हैं, लेकिन घरों के अंदर बिजली के खंभे लगे हुए हैं…एमसीडी और ऐसे विभाग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं, और इस घटना ने आम आदमी पार्टी को उजागर कर दिया है।

कैमरे में कैद हुई इमारत ढहने की घटना

इमारत ढहने की वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई। सामने आई घटना की फुटेज में बिल्डिंग के गिरने के बाद उठते गुबार और धुंध को देखा जा सकता है। ये 17 सेकेंड की वीडियो एक स्थानीय निवासी की ओर स शेयर की गई है। इस सीसीटीवी फुटेज में इमारत ेक गिरने का पूरा फुटेज रिकॉर्ड हो गया।

अभी तक 10 को बाहर निकाला
एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने कहा कि घटना सुबह 3 बजे हुई। 14 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन उनमें से चार की मौत हो गई। यह चार मंजिला इमारत थी। बचाव अभियान जारी है। 8-10 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। बिल्डिंग कैसे गिरी? जांच के बाद ही पता चलेगा।

मृतकों में से दो के रिश्तेदार ने दी जानकारी

मृतकों में से दो के रिश्तेदार शहजाद अहमद ने बताया कि रात लगभग 2.30 बजे से 3 बजे के दौरान ये चार मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में मेरे दो भतीजो की मौत हो गई है। मेरी बहन, बहनोई और भतीजी घायल हैं। उन लोगों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बारिश और आंधी के कारण हुआ हादसा!
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार रात अचानक मौसम ने करवट ली। तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में नुकसान हुआ। माना जा रहा है कि इसी वजह से मुस्तफाबाद की इमारत भी ढह गई। बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद में 60 गज के इलाके में 4 मंजिला इमारत बनी थी।

प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी
एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने ने बताया कि यहां दो पुरुष और दो बहुएं रहती हैं। सबसे बड़ी बहू के तीन बच्चे हैं, दूसरी बहू के भी तीन बच्चे हैं। अभी हमें कुछ नहीं पता। वे कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

Advertisement