बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई है। उन्होंने एक बयान जारी कर चुनाव आयोग से अपील की कि वह बिहार में हो रही हिंसक घटनाओं और खून-खराबे का तुरंत संज्ञान लें और सख्त कदम उठाएं।
मायावती ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए जरूरी है कि सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग, धनबल, बाहुबल और अपराध बल पर तत्काल रोक लगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर समय रहते इन समस्याओं पर लगाम नहीं लगाई गई, तो निष्पक्ष और लोकतांत्रिक चुनाव कराना मुश्किल हो जाएगा।
दलितों, पिछड़ों और गरीबों पर हो रहे जुल्म को बताया पुराना मुद्दा
बसपा प्रमुख ने कहा कि बिहार में दलित, अति पिछड़े, गरीब और शोषित वर्ग, खासकर महिलाएं, लंबे समय से अत्याचार और भेदभाव का सामना कर रहे हैं। उनके हक और अधिकारों को लगातार कुचला जा रहा है। यह न सिर्फ सामाजिक चिंता का विषय है, बल्कि लोकतंत्र के लिए भी खतरा है।
गोपाल खेमका की हत्या पर उठाए सवाल
मायावती ने पटना में हुई भाजपा नेता और प्रमुख उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या को राज्य की कानून-व्यवस्था की बदहाली का बड़ा उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि जब एक बड़े कारोबारी और सत्ताधारी दल के नेता की राजधानी में इस तरह से हत्या हो सकती है, तो आम जनता कितनी सुरक्षित है, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा अगर चुनाव आयोग अभी से सख्ती नहीं बरतेगा, तो शांतिपूर्ण चुनाव कराना कठिन हो जाएगा।
बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव
गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन किए बिना अपने दम पर मैदान में उतर रही है। मायावती ने यह भी दोहराया कि उनकी पार्टी राज्य के गरीबों, पिछड़ों और दलितों की आवाज बनेगी और बिना किसी समझौते के आगे बढ़ेगी।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

बिहार चुनाव में खून-खराबा चिंताजनक, चुनाव आयोग ले संज्ञान: मायावती
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


