July 27, 2024 10:00 am

लेटेस्ट न्यूज़

दुनिया का सबसे खतरनाक सिंक होल इस देश मे है मौजूद

बीते सप्ताह सिडनी में पानी से भरे फुटबॉल मैदान में 13 वर्षीय किशोर दो मीटर गहरे गड्ढे में गिर गया। हालांकि, उसकी जान बच गई। लेकिन, इस हादसे के बाद सिंकहोल्स फिर से सुर्खियों में बन गया है।

सिंकहोल्स दिखने में जितना छोटा नजर आता है, वो उतना ही गहरा और खतरनाक होता है। आइये जान लेते है कि आखिर ये सिंकहोल्स होता क्या है और ये कैसे बनता है?

क्या होता है सिंकहोल्स?

सिंकहोल एक छोटा सा गड्ढा होता है, जो जमीन में अचानक बनने लग जाता है। हालांकि, सिंकहोल अचानक नहीं बनता है। इसे बनने में लंबे समय का वक्त लगता है।

दुनिया के सबसे खतरनाक सिंकहोल कहां?

  • चीन, (Xiaozhai Tiankeng)
  • क्रवेनो जेज़ेरो (रेड लेक), क्रोएशिया
  • सिमा हम्बोल्ट, वेनेज़ुएला
  • ड्रैगन होल; पैरासेल द्वीप समूह, दक्षिण चीन सागर
  • ताम जा’ ब्लू होल, मेक्सिको

कब होते है सिंकहोल?

जब कोई भूमिगत सुरंग बढ़ने लगती है, तभी सिंकहोल बनने लगता है। यह समय के साथ-साथ फैलती है। इसके सतह की मिट्टी काफी मजबूत होती है, जो गुहा के ऊपर एक छत का निर्माण करती है। समय के साथ-साथ इस छत की परत काफी पतली होने लगती है और वजन के कारण नीचे ढह जाती है। सिडनी वाले मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब एक लड़के के वजन से छत गिर गई और पतली परत ढह कर गुहा जैसी बन गई।

ये गुहा कितनी गहरी होती है?

भारी वजन से जब छत ढह जाती है तो गुहा का निर्माण होता है। यह भूमिगत गुहा या तो काफी गहरी होगी या तो मजबूत चट्टानों से घिरी हुई होगी। आगे चलकर यह गुफा और सुरंगों का भी निर्माण करती है। बता दें कि सिंकहोल्स बनना मध्य पूर्व और संयुक्त राज्य अमेरिका में आम है। ऑस्ट्रेलिया में आम तौर पर भूमिगत कटाव के कारण उभरे हुए सिंकहोल दिखाई देते हैं। जमीन का मुंह जिनता खुलेगा, उतना ही अधिक पानी इसके अंदर जाता रहेगा। इससे सिंकहोल बनने की संभावना अधिक हो जाती है।

सिंकहोल का बनना कितना आसान?

जिन गड्ढों के बारे में आप मीडिया में सुनते हैं, वे आम तौर पर ध्यान आकर्षित करते हैं क्योंकि वे एक शहर में होते हैं, लेकिन यह कहना गलत है क्योंकि सिंकहोल एक जगह से ज्यादा जगह हो सकते हैं।

ये कितने खतरनाक होते है?

अधिकांश सिंकहोल इतने खतरनाक नहीं होता है। लेकिन, जब तक सतह नहीं खुलती, तब तक यह जानने का कोई तरीका नहीं है कि भूमिगत एक सिंकहोल है। सिंकहोल बड़े भी हो सकते हैं लेकिन, छोटे सिंकहोल अधिक आम हैं। बड़े सिंकहोल के लिए गुहा छत को बहुत लंबे समय तक खुद को बनाए रखने में सक्षम होना चाहिए, जो असामान्य है।

मेक्सिको में एक सिंकहोल है जिसकी गहराई लगभग 60 मीटर है। 2016 में जापान के शहर फुकुओका में 30 मीटर चौड़ा सिंकहोल बना हुआ है। आम तौर पर सिंकहोल को लेकर रिपोर्ट तब तक नहीं की जाती जब तक कि वे बहुत बड़े न हों या लोगों या संपत्ति के लिए खतरा पैदा न करें।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने नक्सल क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों पर बड़ा आरोप लगा दिया। महंत ने कहा कि, पुलिस वाले भरमार बंदूक ले जाकर आम लोगों के सामने रख देते हैं, और उन्हें नक्सली बताकर मार देते हैं।

Read More »
Advertisement