September 8, 2024 8:00 am

लेटेस्ट न्यूज़

‘ईडी के डंडे के डर से BJP का दामन थाम रहे लोग’, रालोद-भाजपा गठबंधन के सवाल पर राकेश टिकैत का जवाब

भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि राजनैतिक दलों के गठबंधन होते-टूटते रहते हैं। ईडी के डंडे के डर से राजनैतिक लोग भाजपा का दामन थाम रहे हैं। राकेश टिकैत शुक्रवार शाम जिवाना गांव के नीलकंठ आश्रम में महाशिवरात्रि पर्व पर सिद्धगुरु महाराज का आशीष लेने आए थे।

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा-रालोद गठबंधन पर कहा कि राजनैतिक दलों के गठबंधन होते टूटते रहते हैं। कुछ राजनैतिक लोग प्यार से तो कुछ लालच में भाजपा के साथ जा रहे हैं। कुछ ईडी के डंडे के डर से भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी को गठबंधन करने से पहले किसान संगठनों के नेताओं से बातचीत करनी चाहिए थी। किसका गठबंधन किससे हो रहा है। इसका भाकियू पर कोई फर्क नहीं पड़ता। भाकियू राजनैतिक पार्टी नहीं है। भाकियू ने हमेशा किसानों के हकों की लड़ाई लड़ी है। सरकार कोई भी हो, किसानों के लिए भाकियू की लड़ाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी, जिसमें भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

Advertisement
  • AI Tools Indexer
  • Market Mystique
  • Buzz4ai