शहडोल। जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार भारत स्काउट एवं गाइड के अंतर्गत पूर्वी क्षेत्र के जिले अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी एवं सिंगरौली के विद्यालयों में अध्ययनरत स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर, कब-बुलबुल एवं रेडक्रास का बेसिक प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।पूर्वी क्षेत्र में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर के लिए जनजातीय कार्य विभाग शहडोल को नोडल अधिकारी बनाया गया था। नोडल अधिकारी के नेतृत्व में शासकीय विशिष्ट क्रीड़ा परिसर, शहडोल में 20 से 24 दिसम्बर 2025 तक शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में विभिन्न जिलों से 153 प्रतिभागियों के साथ स्काउटर, गाइडर एवं प्रशिक्षक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। शिविर का आयोजन संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग शहडोल संभाग जे.पी. यादव के सतत मार्गदर्शन तथा सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी श्री आनंद राय सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। शिविर संचालक डी.सी. मिश्रा, प्राचार्य विशिष्ट बालक क्रीड़ा परिसर शहडोल द्वारा स्काउटिंग एवं रेडक्रास के महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को स्काउटिंग का इतिहास, नियम एवं प्रतिज्ञा, मार्च पास्ट, हाइक, कैम्प फायर, पेट्रोल सिस्टम, ध्वज शिष्टाचार, पायनियरिंग, नॉटिंग, योगा, बीपी-6, प्राथमिक चिकित्सा, शिविर कला, सर्वधर्म प्रार्थना तथा रेडक्रास की बेसिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। शिविर समापन कार्यक्रम उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग जे.पी. यादव एवं सहायक संचालक जे.पी. नापित की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्काउट-गाइड द्वारा लोक गीत, लोक नृत्य, नाटक एवं पारंपरिक क्षेत्रीय नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को परितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तथा प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उत्तम चरित्र निर्माण कर देश का जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया गया। शिविर के दौरान आपदा प्रबंधन से संबंधित विषयों—जैसे भूकंप, बाढ़, गैस रिसाव, आग बुझाना तथा कुएं या खाई में गिरे व्यक्ति को बाहर निकालने—का प्रशिक्षण जिला होमगार्ड की एसडीआरएफ टीम द्वारा डेमो के माध्यम से दिया गया। वहीं सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी जिला ट्रैफिक पुलिस शहडोल के एएसआई श्री प्रताप सिंह एवं श्री विवेकानंद तिवारी द्वारा दी गई। नोडल अधिकारी एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य शहडोल ने शिविर में सहयोग प्रदान करने के लिए एसडीआरएफ टीम, ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, वरिष्ठ लीडर ट्रेनर स्काउट डॉ. सत्यनारायण पाण्डेय, नंदन श्रीवास्तव तथा पूर्वी क्षेत्र के सभी जिलों के सहायक आयुक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि शिविर से चयनित पूर्वी क्षेत्र के प्रत्येक विधा से 15-15 रोवर-रेंजर, स्काउट-गाइड एवं कब-बुलबुल आगामी 20 से 25 जनवरी तक भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समागम में अपनी कला, कौशल, संस्कृति, परंपराएं एवं मार्च पास्ट का प्रदर्शन करेंगे तथा गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

पूर्वी क्षेत्र में स्काउट-गाइड और रेडक्रास का बेसिक प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


