गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले की खोड़ा कॉलोनी में पांच सौ रुपये के नकली नोट की बड़ी खेप की बरामदगी मामले में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही हैं। बताया जाता है कि गिरोह के सदस्य सालभर के दौरान अनुमानित चार से पांच करोड़ रुपये की नकली करेंसी दिल्ली और आसपास के तीन राज्यों में खपा चुके हैं। बताया गया कि नकली करेंसी तैयार करने वाला अनुराग शर्मा और करेंसी को खपाने वाला विकास भारद्वाज ही मोटा मुनाफा लेते थे। गिरोह के सदस्य इस पैसे से खूब मौज-मस्ती व अय्याशी करते थे। इस गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली बाहरी-उत्तरी दिल्ली जिला पुलिस की टीम अब इस गोरखधंधे से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस को शक है कि इस कार्य में कई और लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस आरोपित से यह उगलवाने का प्रयास कर रही है कि नकली करेंसी की आपूर्ति करने वाले तीनों आरोपित से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। जांच टीम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नकली करेंसी छापने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का स्त्रोत क्या है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार चारों आरोपित से आरंभिक पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। पूछताछ के दौरान राजस्थान के कोटा शहर का भी कनेक्शन सामने आया है। गिरोह के सदस्य नकली करेंसी को गांव व कस्बाई आबादी के बीच ज्यादा खपाते थे।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

5 करोड़ की नकली करेंसी जांच में खुले चौंकाने वाले राज
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


