नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने बड़ा दावा कर दिया। उसने बीते नौ साल में दिल्ली की जनता को बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत अन्य कई सुविधाएं देने के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में भी रिकॉर्ड बनाया है। रेवड़ी पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में आए बदलाव पर भी खुल कर चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ता मेट्रो और सड़क परिवहन के क्षेत्र में हुए विस्तार के बारे में भी बता रहे हैं कि बीते नौ साल में आप की सरकार ने मेट्रो लाइन को 200 किलोमीटर से बढ़ाकर 450 किलोमीटर किया है। इसके अलावा 10 हजार किमी सड़क और 38 फ्लाईओवर बनवाए हैं। इस दौरान लोगों से फीडबैक लेकर शीर्ष नेताओं तक पहुंचाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी दिल्ली में रोजाना दो हजार बैठकें कर रेवड़ी पर चर्चा कर रहे हैं। इस चर्चा में दिल्ली की जनता को दी जा रही मुफ्त सुविधाओं के साथ-साथ बुनियादी ढांचा क्षेत्र में हुए विकास के बारे में भी बताया जा रहा है। रेवड़ी पर चर्चा के दौरान आप कार्यकर्ता बता रहे हैं कि पहले दिल्ली में मेट्रो लाइन केवल 200 किलोमीटर थी। लेकिन, आप सरकार ने नौ साल में इसे बढ़ाकर 450 किलोमीटर कर दिया है। अब दिल्ली के कई इलाके मेट्रो से जुड़ गए हैं। इससे लाखों लोगों को सफर करने सहूलियत मिली है। अभी कई इलाकों में मेट्रो का विस्तार हो रहा है और आने वाले दिनों में लाखों लोगों का सफर आसान होने जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

हमने 9 साल में मेट्रो लाइन को 200 से बढ़ाकर 450 किलोमीटर किया आप का बड़ा दावा
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


