भोपाल। कोलार इलाके में निजी कंपनी काम करने वाले सेल्स अधिकारी ने कारोबारी को व्यापार में निवेश करने का झांसा देकर करीब 7.60 लाख रुपए की चपत लगा दी। पुलिस के अनुसार फरियादी अमित राय पुत्र फिरतू राय ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि वह सर्वधर्म कॉलोनी में रहते है, और निजी कारोबार करते हैं। कुछ समय पहले उनकी मुलाकात एक निजी कंपनी में काम करने वाले सेल्स अधिकारी राज मिश्रा से हुई थी। राम मिश्रा ने उन्हें कुछ कंपनी की डिलरशिप भी दिलवाई थी। जिसके चलते उनके बीच खासी पहचान हो गई। बाद में राज मिश्रा ने उन्हें झांसा देते हुए कहा कि यदि वह उनके साथ मिलकर काम करते हुए बिजनेस में पैसा लगाते है, तो उन्हें काफी फायदा होगा। उस पर विश्वास कर फरियादी ने उसे अलग-अलग किस्तो में उसे 7 लाख 60 हजार रुपए दे दिए थे। पैसा लेने के थोड़े समय बाद जब फरियादी ने उससे कारोबार के बारे में बातचीत की तब वह टाल मटोल करता रहा और बाद में उनका फोन उठाना ही बंद कर दिया। काफी कोशिशो के बाद भी जब अमित का राज मिश्रा से सपंर्क नहीं हो सका तब उन्हें समझ आया की आरोपी ने उन्हें झांसे में लेकर रकम ली है। परेशान फरियादी पुलिस के पास पहुंचा, शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

सेल्स अधिकारी ने बिजनेस में इंवेस्ट करने के नाम पर कारोबारी को लगाया साढ़े 7 लाख का चूना
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


