संभल। बिजली चोरी के आरोपों में घिरे संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपासराय स्थित घर पर गुरुवार सुबह पुलिस फोर्स के साथ बिजली विभाग की टीम पहुंची। टीम तीन दिन पहले लगाए गए स्मार्ट मीटर की जांच करने पहुंची कि इन तीन दिनों में कितनी यूनिट बिजली की खपत हुई। साथ ही बिजली विभाग की टीम यह भी जांच कर रही है कि घर में कौन-कौन से बिजली उपकरण का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बता दें कि संभल सांसद बर्क के घर दो मीटर लगे थे। एक सांसद के नाम और दूसरा उनके मरहूम दादा के नाम था। एक मीटर में पांच महीने में एक भी यूनिट बिजली खर्च नहीं हुई, जबकि दूसरे में 6 महीने बिजली का बिल जीरो आया, जबकि इस दौरान तमाम बिजली के उपकरण का इस्तेमाल किया गया था। टीम यही जांच करने पहुंची है कि नए मीटर में कितने यूनिट बिजली की खपत हुई है।
गौरतलब है कि एसपी ने कहा था कि बिजली विभाग के जांच में बिजली चोरी की बात सामने आ रही है। जांच के बाद अगर आरोप सही पाए गए तो चोरी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सांसद के खिलाफ संभल हिंसा मामले में भी दो एफआईआर दर्ज की गई है। अगर बिजली चोरी के आरोपों की पुष्टि हुई तो उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

संभल सांसद के घर सुबह-सुबह पहुंची टीम, बिजली चोरी की कर रही जांच
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
