भोपाल। राजधानी भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती से अपना नाम बदलकर पहचान बढ़ाई और शादी का वादा कर दुष्कर्म करने लगा। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी दूसरे धर्म का है। इसके बाद युवक ने पीड़िता पर धर्म बदलने का दबाव बनाया और इनकार करने पर उसके साथ शादी करने से मना कर दिया। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करती है। 4 साल पहले अनजान नंबर से उसके मोबाइल पर फोन आना शुरू हुए थे। बातचीत करने पर युवक ने खुद का नाम राहुल बताते हुए उसे पहचान बढ़ाई और दोस्ती कर ली। इसके बाद आरोपी में उसे को मिलने के लिए बुलाया और जहांगीराबाद इलाके में एक कमरे में ले जाकर शादी का झांसा देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बना डाले। बाद में पीड़िता को जानकारी लगी की उसको राहुल बताने वाले युवक का असली नाम साहिल खान है, और वह जहांगीराबाद का रहने वाला है। पीड़िता ने जब उसका विरोध किया तब आरोपी ने कहा कि वह अपना धर्म बदलकर उसे शादी कर लेगा। बीते समय पीड़िता ने उस पर शादी का दबाव बनाया तब आरोपी युवक ने कहा कि यदि वह मुस्लिम धर्म अपनाएगी तभी वह उससे शादी करेगा। इस पर युवती ने इनकार कर दिया तब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से मना करते हुए उससे सारे संपर्क बंद कर दिए। पीड़िता ने आरोपी के घर का पता लगाया और वहां पहुंचकर परिजनों को उसकी करतूत बताई। परिवार वालों ने उससे कहा कि वह साहिल से सारे संबंध तोड़ चुके हैं। पीड़िता को पता चला कि आरोपी दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा है। परेशान होकर पीड़िता संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं के साथ कोलार थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। कोलार पुलिस का कहना है, कि घटना स्थल से जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का होने के कारण केस डायरी जहांगीराबाद पुलिस को भेजी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, दुष्कर्म, एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला कायम किया है।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

राजधानी में फिर सामने आया लव जिहाद का मामला
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
