लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल अनैतिक आचरण कर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। बाबा साहब का बड़ा योगदान रहा है। बाबा साहब संविधान के शिल्पी थे और हर भारतीय उनके प्रति सम्मान रखता है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने आंबेडकर के सपनों पर काम किया है। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी सीएम योगी जमकर बरसे और सवाल किया कि संसद परिसर में सांसदों पर हमला करना क्या संवैधानिक आचरण माना जाएगा?
उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने भारत के दलितों का अपमान करना और तुष्टिकरण के आधार पर बांटने का काम किया है। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी कटघरे में खड़ा किया और कहा कि नेहरू नहीं चाहते थे कि बाबा साहब संविधान सभा का हिस्सा बने। महात्मा गांधी के हस्तक्षेप के बाद यह संभव हो पाया। बाबा साहब को 1952 में पहला चुनाव हराने का काम कांग्रेस में किया था। पंडित नेहरू बाबा साहब को हराने के लिए प्रचार करने गए थे। कांग्रेस नहीं चाहती थी कि बाबा साहब संसद जाकर दलितों की आवाज बुलंद कर सकें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ना सिर्फ बाबा साहब को हराने का काम किया बल्कि बाबा साहब के करीबी को तोड़कर उनके खिलाफ लड़ाने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में बाबा साहब का स्मारक नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने बाबा साहब को पद्म पुरस्कार नहीं दिया। उन्हें भारत रत्न तब मिला जब केंद्र की सरकार को बीजेपी समर्थन कर रही थी। बाबा साहब ने सदन चलते हुए इस्तीफा दिया लेकिन नियम को दरकिनार कर उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया गया। नेहरू दलितों नहीं, मुसलमानों को अधिकार देना चाहते थे। ये पीड़ा बाबा साहब की थी।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

नेहरू दलितों नहीं, मुसलमानों को अधिकार देना चाहते थे, ये पीड़ा बाबा साहब की थी – योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »


मनेन्द्रगढ़ वन मण्डल में जांच पर सवाल: क्या “मौखिक आदेश” के आगे बेबस हो गया सिस्टम?
July 23, 2026
No Comments
Read More »

राज्य के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश
July 20, 2026
No Comments
Read More »


सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


