नई दिल्ली। देश की राजधानी में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर निशाना साधते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। इस पर केंद्रीय मंत्री पुरी ने पलटवार करते हुए केजरीवाल को जवाब दिया है।
केंद्रीय मंत्री पुरी ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि एक ही झूठ को बार-बार फैलाने से वह सच हो नहीं बन जाएगा। आपके झूठे होने का बार-बार प्रमाण जरूर देगा। सच्चाई यह है कि आज तक कहीं भी, किसी भी रोहिंग्या को, कोई भी ईडब्ल्यूएस फ्लैट नहीं दिया गया है। पुरी ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के विधायक ने रोहिंग्या को दिल्ली में बसाकर, उन्हें मुफ्त राशन, पानी और बिजली के साथ 10 हजार रुपए देकर उनका वोटर कार्ड बनवाया है, क्योंकि रोहिंग्या किस पार्टी के वोटर हो सकते हैं, यह पूरे देश को पता है। इनकी तो फितरत ऐसी है कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको केजरीवाल ने ठगा नहीं।
दरअसल, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि मेरा पुलिस से निवेदन है कि हरदीप पुरी को गिरफ्तार कर लीजिए। उनके पास सारे डाटा हैं। उन्होंने कहां-कहां रोहिंग्याओं को बसाया, ये पोस्ट करके बताया है। ये इतनी मेहनत करने की नौटंकी क्यों कर रहे हैं। इस आरोप पर खुद केंद्रीय मंत्री पुरी ने केजरीवाल को सोशल मीडिया एक्स के जरिए जवाब दिया है।
पुरी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि झूठ की धूप से तो बर्फ भी नहीं पिघलती, सच तो फिर भी चट्टान की तरह होता है। एक ही झूठ को बार-बार फैलाने से वह सच में तो बदलेगा नहीं। केजरीवाल जी के विधायक ने उन्हें दिल्ली में बसाकर है, क्योंकि रोहिंग्या किस पार्टी के वोटर हो सकते हैं, यह पूरे देश जानता है। उन्होंने आगे लिखा कि केजरीवाल जी का रोहिंग्या को बार-बार सपोर्ट करना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। जिस ट्वीट को आधार बनाकर ये झूठ फैला रहे हैं, उसका क्लेरिफिकेशन उसी दिन महज कुछ घंटे बाद गृह मंत्रालय और मेरे द्वारा दे दिया गया था। यह पब्लिक डोमेन में है, फिर भी झूठ फैलाना बेशर्म जैसा है। यह निम्न स्तर की राजनीति की पराकाष्ठा है। शर्म करिए, झूठ बोलने से बाज आइए।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

झूठ को बार-बार फैलाने से वह सच नहीं बन जाएगा: हरदीप सिंह पुरी
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


