अयोध्या । महाकुम्भ से आने वाले भीड़ के कारण राम मंदिर के बगल चल रहे कई काम प्रभावित हुये हैं। मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी चार फरवरी तक काम शुरू नहीं हो पायेंगे। श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि निर्माण समिति की आज सोमवार और कल मंगलवार को होने वाली दो दिनी बैठक में हम निर्माण कार्य की प्रगति और परेशानियों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि कुंभ के चलते अयोध्या में औसतन प्रति दिन दो लाख के ऊपर श्रद्धालु आ रहे है। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से निर्माण कार्य में थोड़ी सी बाधा आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा की है। पहले हम उसको सुनिश्चित करते हैं। ऐसे में जहां-जहां मौका मिल रहा है वहां निर्माण कार्य किया जा रहा है। कुछ जगहों पर श्रद्धालुओं के हित में निर्माण कार्य रोकना पड़ा है। अनुमान है कि चार फरवरी तक कार्य शुरू नहीं हो पाएगा। ऐसा अनुमान हमें पहले भी था कि निर्माण कार्य में करीब 15 दिनों तक कठिनाई आयेगी। राम जन्मभूमि परिसर के निर्माण का कार्य पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष ने बताया कि भव्य राम मंदिर के शिखर निर्माण, परकोटा और उनमे बनने वाले छह मंदिर और 11 अन्य देवी देवता और ऋषि मुनियों के भी मंदिरों का निर्माण काम अंतिम चरण में चल रहा है। कहा कि लोवर प्लीथ पर जो राम कथा का कार्य हुआ है। जो पत्थर के म्यूअरल बनाएं गए है और जो परकोटे में ब्रांस के म्यूअरल बनाएं गए उनको पुणे से आए आर्टिस्ट वासुदेव कामत जी ने देखकर अपनी राय दी है। उस पर भी काम किया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm

फरवरी तक रुका राम मंदिर का निर्माण कार्य !
विज्ञापन

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
No Comments
Read More »

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »

गांव की चौपाल से शहर के प्रमुख स्थलों तक, हर जगह जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प ने पकड़ी रफ्तार
September 17, 2026
No Comments
Read More »

बाजारों में यूपीआई पर ब्रेक, दुकानों पर लगे केवल नकद के पोस्टर
September 17, 2026
No Comments
Read More »


छत्तीसगढ़ में स्कूल से लौटते समय नदी में बहे 3 बच्चे, मौत, बिजली गिरने से दंपती की गई जान
August 23, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


