प्रतीक मिश्रा
उमरिया। घुनघुटी वन परिक्षेत्र अंतर्गत पहाड़िया बीट क्षेत्र में बीते कुछ समय से बाघ की लगातार गतिविधियां देखी जा रही हैं। बाघ के मूवमेंट के कारण आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ आए दिन गांव की सीमा के नजदीक पहुंच रहा है, जिससे न केवल लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है, बल्कि मवेशियों की मौत की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों में कई गाय और बैलों को बाघ अपना शिकार बना चुका है। खेतों और जंगल से सटे इलाकों में मवेशियों के क्षत-विक्षत शव मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है। पशुपालकों का कहना है कि उनकी आजीविका मवेशियों पर निर्भर है और इस तरह की घटनाओं से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बाघ की सूचना देने के बावजूद वन विभाग का अमला मौके पर न तो नियमित गश्त कर रहा है और न ही किसी प्रकार के सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं। न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए कोई ठोस पहल की गई है। ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए, कैमरा ट्रैप लगाए जाएं और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जाए। साथ ही प्रभावित पशुपालकों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। वन विभाग की सक्रियता ही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकती है।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

घुनघुटी वन परिक्षेत्र के पहाड़िया बीट में बाघ का आतंक, मवेशियों की लगातार मौत, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


