February 2, 2026 10:16 am

अरविंद केजरीवाल ने तैयार की रणनीति, दिल्ली चुनाव में एक तीर से बीजेपी-कांग्रेस होंगी धराशायी

दिल्ली में जिस तरह से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, वैसे ही विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सियासी पारा भी चढ़ रहा है। भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों विपक्षी पार्टियां आम आदमी पार्टी पर ताबड़तोड़ प्रहार कर रही हैं।

हालांकि आम आदमी पार्टी भी अपने विरोधियों को करार जवाब दे रही है, लेकिन मौजूदा हालात के चलते आप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में निराशा होना लाजमी है। ऐसे में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा रहे हैं। उन्होंने एक ऐसा मंत्र भी दिया है, जिससे दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस, दोनों एक ही तीर से परास्त हो जाएंगे।

भाई भतीजावाद का मुद्दा

अरविंद केजरीवाल ने भाई भतीजावाद की राजनीति का मुद्दा उठाया है। भाजपा ने हमेशा से परिवारवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है, लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरह भाजपा भी परिवारवाद की राजनीति से समझौता करते दिखी थी। ऐसे में अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे को पिक कर लिया है।

उन्होंने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि आने वाला विधानसभा चुनाव अरविंद केजरीवाल के फेस पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने किसी परिचित, रिश्तेदार या दोस्त को टिकट नहीं दूंगा। हम भाई भतीजावाद पर भरोसा नहीं करते हैं। अगर किसी को टिकट नहीं मिलता है, तो नाराज नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता से सलाह ली जाएगी कि किसे टिकट दिया जाना चाहिए।

दिल्ली चुनाव को धर्मयुद्ध बताया

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को धर्मयुद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ भाजपा लगातार साजिशें रच रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का साथ हमेशा भगवान ने दिया है क्योंकि पार्टी हमेशा सच पर चलती है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जीत मिलेगी। साथ ही, अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी घर-घर जाकर भाजपा की साजिशों के बारे में बताने की अपील की है।

कब होंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होंगे। इससे पहले 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव हुआ था। इसमें कुल 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती थी। वहीं भाजपा के खाते 8 सीटें गई थीं। अरविंद केजरीवाल ने लगातार नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा है। उन्होंने तीनों बार इस सीट पर जीत हासिल की है।

वहीं, भाजपा को उम्मीद है कि इस बार नई दिल्ली विधानसभा सीट भी भाजपा के खाते में जाएगी। इसके लिए मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज का नाम भी दौड़ में शामिल है, ऐसी चर्चाएं चल रही हैं।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!