नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव का चुनावी बिगुल बज चुका है। दिल्ली में एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। इससे पहले राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। इस बीच बीजेपी नेता और सांसद मनोज तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिल्ली में अगर बीजेपी चुनाव जीतती है तो क्या मनोज तिवारी सीएम चेहरा होंगे? इस पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा, चेहरा तो हम हैं, वो भी तीसरी बार। साथ ही और भी चेहरे हैं। दिल्ली में अगर एक जगह से तीसरी बार अगर टिकट दिया गया तो वो पूर्वांचली ही है। पार्टी की अलग-अलग जगह से एक अलग रणनीति होती है। अभी चेहरे से ज्यादा जरूरत नीति और नियत की है। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जितनी सुविधाएं देता है प्रदेश को वो सुविधाएं देने की मैं गारंटी देता हूं। मुख्यमंत्री बीजेपी का ही होगा। हमारा उद्देश्य है कि हम दिल्ली के प्रदूषण को खत्म करें। गरीबों का राशन कार्ड बने। बुजुर्गों की पेंशन शुरू हो जाए, सबको साफ पानी मिले। बच्चों को फेल न होना पड़े और अवैध घुसपैठियों को सारा सिस्टम बंद किया जाए। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल चेहरा थे न आज वो पोस्टर लगाए हुए हैं कि ये है अरविंद केजरीवाल आप आदमी पार्टी का चेहरा। सुप्रीम कोर्ट ने आपको चीफ मिनिस्टर ऑफिस जाने से मना कर रखा है और तब तक मना रहेगा जब तक तुम्हारा केस खत्म नहीं हो जाता है। तो कैसे कह सकते हैं कि आप चेहरा हो? मनोज तिवारी ने आगे कहा अरविंद केजरीवाल के पास विधायकों की कमी तो नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा आप फाइल नहीं साइन कर सकते, आप सीएम ऑफिस नहीं जा सकते हैं। इसका मतलब क्यों कहा? आप जो एक शराब घोटला किए हैं उसमें आपको प्रथम दृष्टतया दोषी पाया जाता है। केस जब तक नहीं खत्म होगा आप सीएम नहीं बन सकते, लेकिन फिर वो छाप दिए कि अरविंद केजरीवाल आप का चेहरा हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm

दिल्ली में मनोज तिवारी बनेंगे मुख्यमंत्री? विधानसभा चुनाव में सीएम फेस को लेकर क्या बोले बीजेपी सांसद
विज्ञापन


केन–बेतवा लिंक के विरोध में आदिवासियों का अनोखा प्रदर्शन, 16 दिन से चिता पर लेटकर मुआवजे की मांग
October 4, 2026
No Comments
Read More »

करोड़ों का CA प्रोजेक्ट या कागजी हरियाली? पोड़ी-बचरा में गड्ढों की खुदाई से उठे सवाल
October 2, 2026
No Comments
Read More »

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
No Comments
Read More »

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »

गांव की चौपाल से शहर के प्रमुख स्थलों तक, हर जगह जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प ने पकड़ी रफ्तार
September 17, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


